{"_id":"1-59125","slug":"Mainpuri-59125-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘किसानों को जागरूक करें प्रसार कार्यकर्ता’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘किसानों को जागरूक करें प्रसार कार्यकर्ता’
Mainpuri
Updated Sat, 11 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रशिक्षण सभागार में मक्का उत्पादन की उन्नत तकनीकी विषयक दो दिवसीय प्रसार कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में केंद्र प्रभारी अधिकारी डा. धनंजय सिंह ने कहा कि प्रसार कार्यकर्ता किसानों को जागरूक करें।
डा. सिंह ने बताया कि शिशु मक्का का गैर पारंपरिक सब्जी के रूप में निर्यात किया जाता है। शिशु मक्का खाद्य गुणवत्ता के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुका है। इसका प्रयोग सूप, पकौड़ा एवं सलाद के रूप में किया जाता है। यह मक्का स्वादिष्ट ही नहीं पौष्टिकता के आधार पर अनेक सब्जियों से उत्तम है। सामान्य सब्जियों की तुलना में इस मक्का में दो से तीन गुना फास्फोरस पाया जाता है। रेशों के कारण यह कैलोरी युक्त है।
डा. सिंह के अनुसार जिले के लिए यह नई फसल है जिसकी खेती से 80 हजार से एक लाख रुपये तक प्रति हेक्टेयर की शुद्ध आय 50 से 55 दिनों में प्राप्त की जा सकती है। इस मौके पर डा. विकास रंजन चौधरी, रामदीन यादव, डा. जगदीश मिश्र आदि ने भी विचार व्यक्त किए। प्रशिक्षण शिविर में 25 प्रसार कर्मियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
10एमएनपी21सी:कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते प्रभारी अधिकारी डा. धनंजय सिंह।