फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   भाजपाइयों ने फूंका शिंदे का पुतला

भाजपाइयों ने फूंका शिंदे का पुतला

Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
Mainpuri
Mainpuri Updated Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। भाजपा के प्रदेश महामंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के अमर्यादित बयान से देश के करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है। राष्ट्रपति को चाहिए कि वह देश की भ्रष्ट केंद्र सरकार को बर्खास्त करें और देश में चुनाव कराए जाएं। आक्रोशित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए क्रिश्चियन तिराहे पर गृहमंत्री शिंदे का पुतला फूंका।
विज्ञापन

गुरुवार को विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री अग्निहोत्री ने कहा कि ऐसा लगता है कि गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। देश का हिंदू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता। हिंदू सदैव वसुधैव कुटुंबकम का हिमायती रहा है। गृहमंत्री ने हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का कार्य किया है। ऐसी स्थिति में राष्ट्रपति को केंद्र सरकार को बर्खास्त कर नए जनादेश के लिए आदेश देना चाहिए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शिवदत्त भदौरिया ने कहा कि शिंदे की भाषा से ऐसा लगता है कि वह अपने को हिंदुस्तानी कम पाकिस्तानी अधिक समझते हैं। कांग्रेस उनके हर काम में बराबर की भागीदार है। संप्रग सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है। ऐसी स्थिति में देश में नए चुनाव कराना ही एक मात्र विकल्प है। भाजपा पदाधिकारियों ने सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करते हुए गृहमंत्री के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और क्रिश्चियन तिराहे पर शिंदे का पुतला फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद तोमर, मदन चौहान, मंजूषा चौहान, अरविंद गुप्ता, अजय पाल सिंह चौहान, संजय चौहान, प्रेम सिंह शाक्य, मदन मोहन पांडेय, महेंद्र भटनागर, शेरसिंह भदौरिया, शिवऔतार वाल्मीकि आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed