{"_id":"1-51930","slug":"Mainpuri-51930-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुंध और शीतलहर का कहर जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुंध और शीतलहर का कहर जारी
Mainpuri
Updated Mon, 07 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। सर्दी और कोहरा आम लोगों पर कहर बनकर टूट रहा है। लगातार 12 दिनों से कोहरे और गलन भरी सर्दी से सभी त्रस्त हैं। रविवार दोपहर 12 बजे तक कोहरा और उसके के बाद बादलों के चलते सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। कोहरे ने सड़क और रेल यातायात इस कदर प्रभावित किया कि बसें और ट्रेनें तीन से चार घंटे तक विलंब से आ रहीं हैं। न्यूनतम तापमान 1.6 और अधिकतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहने से सभी को बुरा हाल रहा।
लगातार 12 दिनों से चल रही शीतलहर के प्रकोप ने आम जनजीवन अस्तव्यस्त कर रखा है। कोहरे और बादलों के कारण सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो रहे हैं। रविवार सुबह घने कोहरे के बीच सड़कों पर आवागमन ठप सा पड़ गया। कोहरे की घनी परत छाने से पांच मीटर की दूरी तक का भी कुछ नजर नहीं आ रहा था। ऐसे में सड़कों पर वाहनों के पहिए थम से गए। आगरा-मैनपुरी और मैनपुरी-कुरावली मार्ग पर सुबह के समय वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे थे। वाहनों की धीमी रफ्तार से मार्गों पर जाम जैसी स्थित नजर आ रही थी।
रोडवेज बसों में बैठे यात्री ड्राइवरों पर धीमी गति से वाहन चलाने का दबाव डाल रहे थे। दिल्ली, कानुपर, आगरा से आने वाली बसें तीन से चार घंटे देरी से पहुंची। ट्रेनों का भी कुछ यही हाल रहा। कालिंदी एक्सप्रेस चार घंटे और दोनों पैसेंजर ट्रेनें भी दो से तीन घंटे विलंब से पहुंची। मौसम के जानकारों के मुताबिक अभी दो-चार दिन और घना कोहरा छाया रहेगा। दिन भर चलने वाली सर्द पछुआ हवाओं ने गलन भरी सर्दी और बढ़ा दी है।
विज्ञापन
0000
घर में ही गुजारा अवकाश का दिन
कड़ाके की सर्दी के चलते लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए। रविवार के अवकाश के दिन लोग चाहते हुए भी बाजार या अन्य किसी कार्य से बाहर निकलने का साहस नहीं जुटा सके। अधिकांश लोगों ने रविवार का अवकाश घर में ही बिताया। वहीं अवकाश के दिन भी गलन भरी ठंड के कारण बच्चे भी कहीं खेलते नहीं दिखे।