{"_id":"5738b9504f1c1b6c17ac7260","slug":"80-51-per-cent-of-intermediate-examination-results","type":"story","status":"publish","title_hn":"80.51 प्रतिशत रहा इंटर का परीक्षा परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80.51 प्रतिशत रहा इंटर का परीक्षा परिणाम
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sun, 15 May 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खुशी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम रविवार को घोषित हो गया। इस वर्ष परीक्षा परिणाम कुल 80.51 प्रतिशत रहा। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार पास छात्रोें का प्रतिशत काफी कम रहा। इसके चलते अनुत्तीर्ण छात्रों की संख्या भी अधिक रही। जिले के 43.04 फीसदी परीक्षार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। 27.98 फीसदी परीक्षार्थियों ने द्वितीय और 2.96 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने तृतीय श्रेणी पाई। जबकि 24.26 प्रतिशत परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे। इंटर में कुल पंजीकृत 51137 परीक्षार्थियों में से 48255 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं 2882 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
रविवार को परिणाम जानने के लिए सुबह से ही परीक्षार्थी उत्सुक दिखे। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार परीक्षा परिणाम का प्रतिशत कम रहने से परीक्षार्थियों के चेहरे मुरझाए नजर आ रहे थे। पिछले साल परीक्षा परिणाम 92.78 प्रतिशत रहा था। जबकि इस बार इंटर के 80.51 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे। दोपहर 12:30 बजे परीक्षा परिणाम घोषित होना था, लेकिन सुबह दस बजे से ही कंप्यूटर सेंटरों पर परिणाम जानने वालों की भीड़ लगने लगी थी। प्रत्येक छात्र-छात्रा और अभिभावक यही जानना चाहते थे कि परिणाम कब प्राप्त होगा। तमाम कंप्यूटर सेंटरों के संचालकों ने इंटर परीक्षा परिणाम इंटरनेट पर दिखाने की विशेष व्यवस्था कर रखी थी।
जैसे ही सूचना मिली की पिछली बार की तुलना में इस बार उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत काफी कम है तो कई अभिभावकों और विद्यार्थियों की धड़कनें बढ़ गईं। परिणाम का इंतजार कर रही अलका ने कहा कि उसे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने का पूरा यकीन है पर भाग्य कब रूठ जाए कहा नहीं जा सकता। हालांकि उसने जिले में टॉप किया है। वहीं नितीश का कहना था कि उसने प्रथम श्रेणी में पास होने पर प्रसाद बोल रखा था लेकिन द्वितीय श्रेणी आने से निराशा हाथ लगी है। कादंबरी ने कहा पेपर अच्छे हुए थे और प्रथम श्रेणी भी मिली इससे वह बेहद खुश है। उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं जहां खुशी से उछलते नजर आए वहीं फेल छात्र निराश मन से घर वापस लौट गए।
विज्ञापन
इंटर परीक्षा परिणाम एक नजर में:
इंटर में पंजीकृत कुल परीक्षार्थी 51137
परीक्षा दी 48255
कुल उत्तीर्ण 38851
प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण 16723
द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण 10872
तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण 1151
अनुत्तीर्ण 9404
इंटरमीडिएट परीक्षा के टॉप-10
नाम प्राप्तांक प्रतिशत में विद्यालय
अलका सिंह 96 आदर्श राष्ट्रीय आवासीय विद्यालय
कादंबरी 95.8 एमएसजीएम इंटर कालेज कुसमरा
वर्षा 95.6 श्री जेएस इंटर कालेज शिवनगर औंछा
आकांक्षा 95.2 आदर्श राष्ट्रीय इंटर कालेज
सोनम यादव 95.2 एके इंटर कालेज नगला नया अचलपुर
पिंकी 95 चौधरी जेएस यादव इंटर कालेज गढ़िया भदौल
प्रतिभा त्रिवेदी 95 आदर्श राष्ट्रीय आवासीय विद्यालय
सुमित कुशवाह 95 आदर्श राष्ट्रीय आवासीय विद्यालय
संदीप कुमार 95 एके इंटर कालेज बरनाहल
सुशील कुमार 94.6 श्री जेएस इंटर कालेज औंछा