{"_id":"6aca7d1e4cb0070682071886","slug":"69th-district-youth-festival-kicks-off-in-bhogaon-athletes-display-their-prowess-mainpuri-news-c-25-1-agr1063-1182818-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: भोगांव में 69वें जनपदीय युवा समारोह का शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: भोगांव में 69वें जनपदीय युवा समारोह का शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Sat, 10 Oct 2026 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
फोटो 37 दौड़ स्पर्धा में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। संवाद
भोगांव। नेशनल इंटर कॉलेज के क्रीड़ा मैदान पर शनिवार को तीन दिवसीय 69वें जनपदीय युवा समारोह का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने फ्लैग मार्च कर खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया। पहले दिन गोला फेंक प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, प्रतिस्पर्धा और टीम भावना विकसित होती है। जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने कहा कि युवा समारोह विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को पहचानने और उसे आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण मंच है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्यप्रताप सिंह ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी हैं।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतने वाली शिवानी यादव, कीर्ति यादव, काजल मिश्रा, भुवनेश, कौशकी, आयुष कुमार, अंशिका मिश्रा, समीक्षा शाक्य और प्राची बौद्ध को सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रबंधक गौरांग सक्सेना, राजेंद्र मिश्रा, पुनीत चौहान, आरती यादव, सुलक्षण शर्मा, मुकेश अग्निहोत्री, नवीन यादव, संतोष शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
गोला फेंक में खिलाड़ियों ने मारी बाजी
प्रतियोगिता के पहले दिन गोला फेंक के बालक वर्ग अंडर-14 में प्रिंस ने प्रथम, अभिषेक ने द्वितीय और मयंक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 वर्ग में संदीप प्रथम, सत्यम द्वितीय और फैजुल तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, अंडर-19 वर्ग में दिलीप ने पहला, अनुज ने दूसरा और आशीष ने तीसरा स्थान हासिल किया।