{"_id":"6a30a57af9a9d86623d3f799e0e3d07b","slug":"66-45-percent-of-the-vote-between-organically-and-firing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बवाल और फायरिंग के बीच 66.45 प्रतिशत मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बवाल और फायरिंग के बीच 66.45 प्रतिशत मतदान
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में किशनी और बेवर ब्लाक में जमकर फायरिंग और बवाल के बीच 66.45 प्रतिशत मतदान हुआ। दोनों ब्लाकों में डेढ़ दर्जन से अधिक मतदान केंद्रों पर मारपीट, दर्जनों राउंड फायरिंग, पथराव और मतपेटिकाओं में पानी डालने की घटनाएं हुईं। इससे पूरे दिन प्रेक्षक, डीएम और एसपी समेत तमाम अधिकारी मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। एक मतदान केंद्र पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए रबर बुलेट चला कर भीड़ को खदेड़ा। सुबह मतदान शुरू होने के साथ आरंभ हुआ अराजकता का माहौल शाम मतदान समाप्त होने के बाद तक जारी रहा। इस दौरान पुलिस ने दो दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया।
मंगलवार को सुबह सात बजे किशनी और बेवर के मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हुआ। बेवर के ग्राम घुटारा के बूथ 55 पर लगभग डेढ़ बजे बीडीसी सदस्य पद के उम्मीदवार भिड़ गए। यहां मतपेटिकाओं में पानी डाला गया। कई राउंड फायरिंग भी हुई। इससे घंटों मतदान प्रभावित हुआ। पुलिस के रबर बुलेट से जवाबी फायरिंग करने पर अराजक तत्व भागे। एसडीएम किशनी गजेंद्र कुमार और सीओ शैलेंद्र लाल ने आठ लोगों नवीन कुमार निवासी अछईपुर, रेशू, राशू, विवेक कुमार, नरेंद्रनाथ, अंकित कुमार, थान सिंह, उपदेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर आरएएफ और पीएसी पहुंची। एएसपी भी अंत तक मौके पर डटे रहे। इससे पूर्व सुबह आठ बजे ही एएसपी स्वामीनाथ ने वार्ड संख्या सात बेवर द्वितीय के जिला पंचायत प्रत्याशी मनोरमा मिश्रा, उनके दो समर्थकों व एक ड्राइवर से चेकिंग के दौरान एक तमंचा और लाइसेंसी पिस्टल बरामद की। उन्हें बेवर थाने में बैठा लिया गया। यहां के बाद बेवर के ही ग्राम रायपुर में सुबह दस बजे सराय चक गोविंदेपुर के ग्रामीणों को वोट नहीं डालने देने पर जमकर बवाल हुआ। यहां तैनात पोलिंग एजेंट ब्रजेश कश्यप और ग्रामीण आलोक और पप्पू को पीटा और उसके कपड़े फाड़ दिए। सूचना पर डीएम, एसपी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सराय चक गोविंदेपुर ग्रामीणों से वोट डालने की अपील की लेकिन उन्होंने वोट न डालकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि रायपुर पोलिंग पर सुबह ही करीब 350 वोट डाल लिए गए लेकिन मौके पर डीएम और एसपी को 169 मत डालने की जानकारी मिली। यही हाल ग्राम गंगरवाला में हुआ, करीब ढाई बजे के लगभग अराजक तत्व ने पोलिंग बूथ पर फायर किए। इससे मतदान प्रभावित हुआ। पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंच मतदान चालू कराया। पोलिंग बूथ बझेरा से कुछ ही दूरी पर खड़े दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस को तमंचे मिले। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम सल्लू उर्फ भूरे और विकास निवासी घुटारा बताया।