फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   6284 was the first day to evaluate answer books

पहले दिन हुआ 6284 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

Wed, 30 Mar 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Wed, 30 Mar 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
6284 was the first day to evaluate answer books
पहले दिन उप प्रधान परीक्षक और परीक्षक रहे अनुपस्थित - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो गया। पहले दिन कई उप प्रधान परीक्षक और परीक्षक अनुपस्थित रहे। वहीं जिले के चारों केंद्रों पर 53,8032 उत्तर पुस्तिकाएं पहुंची, जिनमें से उप प्रधान परीक्षकों ने 6284 उत्तर पुस्तिकाएं जांची। वहीं सभी परीक्षक और उप प्रधान परीक्षकों को मूल्यांकन से संबंधित नियम बताए।
विज्ञापन


नगर के राजकीय इंटर कालेज मूल्यांकन केंद्र पर 120046 उत्तर पुस्तिकाएं पहले दिन तक पहुंचीं। इन उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 50 उप प्रधान परीक्षक और 428 परीक्षक तैनात किए गए। इनमें से पहले दिन 16 उप प्रधान परीक्षक और 277 परीक्षक अनुपस्थित रहे। पहले दिन उप नियंत्रक एसपी सिंह ने मूल्यांकन के बारे में बोर्ड से मिले निर्देश परीक्षकों को बताए। पहले दिन 360 आदर्श पुस्तिकाओं का मूल्यांकन उप प्रधान परीक्षकों ने करके दिखाया। नरसिंह इंटर कालेज करहल के मूल्यांकन केंद्र पर 14,7633 उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचीं। केंद्र पर 2722 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। उप नियंत्रक सीपी यादव ने परीक्षकों को बोर्ड के निर्देश बताए। क्रिश्चियन इंटर कालेज मूल्यांकन केंद्र पर उप नियंत्रक बलवीर सिंह भदौरिया ने उप प्रधान परीक्षक ों और परीक्षकों की बैठक ली। केंद्र पर 12,2720 उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचीं। पहले दिन 480 उत्तर पुस्तिकाएं चेक हुईं। नेशनल इंटर कालेज भोगांव मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक डा. जोगेंद्र सिंह ने बताया कि 14,7633 उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 45 उप प्रधान परीक्षक और 436 परीक्षक तैनात किए गए। पहले दिन पांच उप प्रधान परीक्षक और 186 परीक्षक अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed