फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   38 students registered on paper, zero attendance.

Mainpuri News: कागजों में 38 छात्रों का पंजीकरण, उपस्थिति शून्य

Mon, 21 Sep 2026 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Mon, 21 Sep 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
38 students registered on paper, zero attendance.
फोटो 29 उच्च प्राथमिक विद्यसालय कछपुरा पर छात्राओं के साथ एमडीएम ग्रहण करते बीएसए। स्रोत विभाग
मैनपुरी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने सोमवार को परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। एक स्कूल में फाइलों में 38 छात्र-छात्राएं पंजीकृत मिले लेकिन एक भी बच्चा उपस्थित नहीं मिला। बीएसए ने प्रधानाध्यापक सहित पूरे स्टाफ को चेतावनी देते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं अन्य स्कूलों में भी कम छात्र उपस्थिति पर प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को चेतावनी दी है। बीएसए सुबह दस बजे उच्च प्राथमिक विद्यालय कछपुरा पहुंचे, यहां 135 नामांकित छात्रों में से केवल 76 उपस्थित मिले। अधिकारी ने अभिभावकों से संपर्क कर उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कछपुरा विद्यालय में छात्रों के साथ मध्याह्न भोजन भी किया। करहल विकास खंड के मानिकपुर भटोहा विद्यालय में सहायक अध्यापिका अमिता शिक्षक डायरी नहीं दिखा सकीं। उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला सभा में 38 में से 21 छात्र उपस्थित थे। यहां प्रधानाध्यापक अरुण कुमार और उपदेश कुमार भी शिक्षक डायरी नहीं दिखा पाए। विद्यालय में मध्याह्न भोजन का नमूना भी नहीं रखा गया था। प्राथमिक विद्यालय पडरी में 38 नामांकित छात्रों में से एक भी उपस्थित नहीं मिला। अनियमितताएं मिलने पर प्रधानाध्यापकों और प्रभारी प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed