फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   25 candidates filed nominations for by-election to be held for five vacant posts of Gram Pradhan in Mainpuri

पंचायत उपचुनाव: ग्राम प्रधान के पांच पद के लिए 25 दावेदारों के नामांकन दाखिल, इन वजहों से खाली हुई सीटें

Mon, 22 Jul 2024 08:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 22 Jul 2024 08:02 PM IST
सार

मैनपुरी में पंचायत उपचुनाव में ग्राम प्रधान के पांच पद के लिए 25 दावेदारों के नामांकन दाखिल किए। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 

विज्ञापन
25 candidates filed nominations for by-election to be held for five vacant posts of Gram Pradhan in Mainpuri
किशनी ब्लॉक में प्रधानी के चुनाव का पर्चा जमा कर वापस आते प्रत्याशी। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में ग्राम प्रधान के खाली हुए पदों पर होने वाले उपचुनाव के लिए सोमवार को ब्लॉक मुख्यालयों पर नामांकन किए गए। पांच ग्राम सभाओं के प्रधान पद के लिए 25 दावेदारों ने नामांकन जमा कराए हैं। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल भी मौजूद रहा।

विज्ञापन


मैनपुरी ब्लॉक की ग्रामसभा बड़ागांव के प्रधान पद के लिए ब्लॉक मुख्यालय सदर में निर्वाचन अधिकारी विकास मिश्रा के समक्ष चार दावेदारों ने नामांकन जमा कराए। प्रधान पद के लिए समर्थकों के साथ पहुंचे दावेदार हाकिम सिंह, अनिरुद्ध कुमार, सुदीप कुमार, बीरेश कुमार ने अपने नानांकन जमा किए हैं। 

विज्ञापन

बेवर में ग्राम पंचायत बझेरा के प्रधान पद के लिए निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार शुक्ला के समक्ष छह दावेदारों ने नामांकन जमा किए। प्रधान पद के लिए वंदना, संतोष, बंटी कठेरिया उर्फ विक्की, शशि कपूर, शिवम,उमेश ने नामांकन किया है।
 

किशनी में ग्रामसभा सोनासी प्रधान पद के लिए आठ नामांकन किए गए हैं। निर्वाचन अधिकारी अनूप कुमार चतुर्वेदी के सामने प्रधान पद के लिए महिला सीमा देवी, पूनम कुमारी, मीरा देवी, अंजू, मधु, मीना देवी, सरला के अलावा शिवानी पुत्री धर्मेंद्र ने नामांकन पत्र जमा किए हैं। 
 
विज्ञापन

वार्ड नंबर 49 समान के रिक्त क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर शैलेश दिवाकर ने नामांकन किया है। किसी अन्य के नामांकन न करने पर उनका निर्विरोध चुना जाना तय है। वार्ड नंबर छह ग्राम पंचायत सदस्य जवापुर के रिक्त पद पर लक्ष्मी शाक्य के नामांकन करने से उनका निर्विरोध चुना जाना तय है।
 

कुरावली ब्लाक की ग्राम पंचायत बेलाहार में प्रधान पद के लिए निर्वाचन अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह जिला कृषि अधिकारी के समक्ष पांच नामांकन दाखिल किए गए। उम्मीदवार वरुण प्रताप सिंह, विक्रम राठौर, हरिचंद्र, नीरज देवी, विक्रम सिंह द्वारा अपने नामांकन जमा कराए गए हैं। विकासखंड जागीर की ग्रामसभा गोशलपुर गहियर में प्रधान पद के लिए निर्वाचन अधिकारी नेहा पांडेय के समक्ष दो दावेदारों ने नामांकन जमा कराए। प्रधान पद के लिए गंगादेवी और देवी ने नामांकन किया है।

छह अगस्त को होगा मतदान

चुनाव प्रक्रिया के तहत 23 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 24 जुलाई को नाम वापस लिए जा सकेंगे। 6 अगस्त को संबंधित ग्रामसभाओं में मतदान होगा। आठ अगस्त को ब्लाॅक मुख्यालयों पर मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed