{"_id":"6a46a9481c84d0f988066e81","slug":"238-lakh-animals-were-vaccinated-against-haemorrhagic-septicaemia-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-162207-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: गलाघोंटू से बचाव के लिए 2.38 लाख पशुओं का टीकाकरण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: गलाघोंटू से बचाव के लिए 2.38 लाख पशुओं का टीकाकरण किया
Thu, 02 Jul 2026 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। संक्रामक और जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए पशुपालन विभाग अब तक जिले भर में 2.38 लाख पशुओं का टीकाकरण करा चुकी है। अभियान को एक माह से अधिक का समय हो चुका है। 15 जुलाई तक निर्धारित 4.23 लाख का लक्ष्य भी पूरा करना है।
पशुओं को गलाघोंटू की जानलेवा बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए 31 मई से टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई थी जो 15 जुलाई तक चलेगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सोमदत्त सिंह ने बताया कि जनपद में पशु चिकित्सकों की टीमें गांव-गांव जाकर पशुओं का टीकाकरण कर रहीं हैं। अभियान की शुरुआत 31 मई से की गई है जिले में 4.23 लाख पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया है, अब तक टीमें 2.38 लाख पशुओं का टीकाकरण कर चुकी हैं।