{"_id":"5842cd564f1c1be665de85a0","slug":"22-digree-par-pahuncha-paara-alaav-bana-sahaara","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 डिग्री पर पहुंचा पारा, अलाव बना सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 डिग्री पर पहुंचा पारा, अलाव बना सहारा
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Sat, 03 Dec 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
कोहरा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिले में सर्दी का सितम बढ़ रहा है। वहीं, अधिकतम तापमान लुढ़क कर 22 डिग्री पर पहुंच गया है। शनिवार को 11 बजे तक आसमान में कोहरा छाया रहा। इससे जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। वहीं, लोग गरम कपड़े पहनने के साथ अलाव का सहारा ले रहे थे। कोहरे के कारण हाईवे पर वाहनों के लाइट जले रहे। साथ ही उनकी रफ्तार भी धीमी रही।
शनिवार को सुबह से ही घने कोहरे के साथ आसमान में बादल छा गए, जो दिनभर छाए रहे। इसके चलते सूर्य देव के दिनभर दर्शन नहीं हुए। हालांकि दोपहर 12 बजे के बाद कोहरा कम हो गया था। साथ ही हल्की सी धूप भी निकली। उसके बाद फिर बादल छा गए परिणामस्वरूप अधिकतम तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान गिरकर 22 डिग्री पर आ गया।
वहीं सर्दी के चलते लोग अलाव जलाकर तापते नजर आए। वहीं यात्री भी सड़क किनारे सिमटे हुए बैठकर वाहनों का इंतजार करते रहे। उधर, ठंड के चलते जिला अस्पताल में रोगियों की संख्या भी बढ़ गई है। इस दौरान अस्पताल में सबसे ज्यादा मरीज सांस, खांसी, जुकाम, बुखार और निमोनिया से पीड़ित आ रहे हैं। वहीं चिकित्सक उपचार के साथ ही सर्दी से बचाव के उपाय भी बता रहे हैं।