फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   22 anganbadis sat on dharna's condition deteriorates

धरने पर बैठीं 22 आंगनबाड़ियों की हालत बिगड़ी

Wed, 20 Jul 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Wed, 20 Jul 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
22 anganbadis sat on dharna's condition deteriorates
हालत बिगड़ी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 कलक्ट्रेट स्थित तिकोनिया पार्क में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहे धरना-प्रदर्शन के दसवें दिन 22 आंगनबाड़ियों की हालत बिगड़ गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एडीएम का कहना है कि आंगनबाड़ियों का धरना अवैध घोषित कर दिया है। 
विज्ञापन

बता दें कि 11 जुलाई से तिकोनिया पार्क में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का पांच सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है। धरने में गैर जिलों की आंगनबाड़ी कार्यकत्री भी शामिल हैं। इनकी मांग है कि अभद्रता करने वाले प्रधानपति को गिरफ्तार किया जाए। हौसला पोषण योजना का खाता प्रधान के साथ नहीं बल्कि एकल खुलवाया जाए। शीघ्र ही मानदेय दिया जाए। बीएलओ की ड्यूटी से हटाया जाए। मानदेय बढ़ाया जाए। इस संबंध में सांसद के अलावा कई अधिकारियाें को भी ज्ञापन दे चुकी हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन

बुधवार को 22 की हालत बिगड़ गई। इनमें जिलाध्यक्ष सरिता शाक्य, ब्लाक अध्यक्ष जागीर शशि किरन, ऊषा दीक्षित, रेनू, निर्मला सक्सेना, सरोज चतुर्वेदी, सुषमा चौहान, सरवती, किरन, गायत्री, विमला, सीमा, कुसमा, गुरुदेवी, विजय कुमारी आदि शामिल हैं। वहीं एडीएम राकेश कुमार मालपाणी का कहना है कि इनका धरना अवैध घोषित कर दिया गया है। 25 जुलाई से हौसला पोषण योजना का संचालन होना है। 25 तक धरना समाप्त न किया तो इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आंगनबाड़ियों के धरने से योजना प्रभावित
मैनपुरी। जिले में हौसला पोषण योजना 25 जुलाई से शुरू हो रही है। सीडीओ डाक्टर उज्जवल कुमार सिंह का कहना है कि कई आंगनबाड़ी केंद्र बंद हैं। बच्चों को पुष्टाहार वितरित नहीं हो पा रहा है। बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए चलाई जा रही मुहिम भी रुकी हुई। साथ ही गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण योजना हौसला पोषण मिशन लागू होने में भी देरी हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed