फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   16-Year-Old Boy Brutally Killed with Axe in Broad Daylight in Dannahar

UP: कुल्हाड़ी से काट डाली गर्दन...मैनपुरी में जानवर चराने गए किशोर की जिस तरह हुई हत्या, कांप गए घरवाले

Fri, 28 Nov 2025 04:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 28 Nov 2025 04:00 PM IST
सार

मैनपुरी के दन्नाहार में जानवर चराते समय 16 वर्षीय किशोर की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
16-Year-Old Boy Brutally Killed with Axe in Broad Daylight in Dannahar
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 गांव जरामई में करीब 10 माह पूर्व हुए एक हत्याकांड की रंजिश में शुक्रवार शाम आरोपी पक्ष के किशोर की कुल्हाड़ी से गला काट कर हत्या कर दी गई। दिल दहला देने वाली इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी, सीओ सिटी ने शव मोर्चरी भिजवाया, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव जरामई निवासी 16 वर्षीय शिवा शुक्रवार शाम को सिरसागंज मार्ग के पास भगवती राइस मिल के पीछे स्थित जंगल में पशुओं को चराने के लिए गया था, चचेरा भाई संदेश भी कुछ दूर पशुओं को चरा रहा था। इस दौरान गांव के रहने वाले नामजद लोगों ने शिवा पर हमला कर दिया। उस पर टकोरा कुल्हाड़ी से प्रहार किया। शिवा पर हमला होता देख संदेश भागते हुए घर पहुंचा, भाभी आरती को घटना की जानकारी दी। जब तक परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक आरोपी शिवा का गला कुल्हाड़ी से काट कर भाग गए थे। वारदात की सूचना मिलने के बाद एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह, सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शिवा के शव को मोर्चरी भिजवाया।
विज्ञापन


मृतक किशोर की भाभी ने बताया कि 17 जनवरी को गांव निवासी युवक लवकुश की हत्या हुई थी। इस मामले में शिवा के परिवार के सात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। हत्याकांड की इसी रंजिश के चलते देवर शिवा की रंजिश मान रहे लोगों ने कुल्हाड़ी से काट कर हत्या की है। एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि रंजिश के चलते हत्या की बात सामने आई है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed