{"_id":"6a97101321534909bc00daa3","slug":"15-athletes-will-participate-in-the-athletics-championship-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-165842-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 15 खिलाड़ी लेंगी हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 15 खिलाड़ी लेंगी हिस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। खेल निदेशालय की ओर से सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में प्रयागराज में ओपन स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिले की 15 बालिका खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में संचालित खेलो इंडिया एथलेटिक्स सेंटर में खिलाड़ी प्रतिदिन कड़ी मेहनत कर रही हैं।
जिला क्रीड़ा अधिकारी साधना सिंह ने बताया कि ओपन स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप प्रदेश स्तर की महत्वपूर्ण प्रतियोगिता है। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से प्रतिभावान खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। खेलो इंडिया एथलेटिक्स सेंटर की 15 बालिका खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह है। खिलाड़ियों को प्रशिक्षक सुरेंद्र यादव की देखरेख में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।