{"_id":"6a44115db5ef9638a70f6e74","slug":"13-year-old-boy-dies-after-coming-in-contact-with-a-rotavator-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-162090-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: रोटावेटर की चपेट में आया 13 वर्षीय किशोर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: रोटावेटर की चपेट में आया 13 वर्षीय किशोर, मौत
Wed, 01 Jul 2026 12:26 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
फोटो22 अजीत का फाइल फोटो
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव बखतपुर में मंगलवार दोपहर खेत की जोताई के दौरान 13 वर्षीय किशोर रोटावेटर की चपेट में आ गया। हादसे में किशोर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद एसडीएम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव बखतपुर निवासी सूरज कश्यप मंगलवार को अपने मक्का के खेत की रोटावेटर से जोताई करा रहे थे। दोपहर करीब दो बजे उनका 13 वर्षीय पुत्र अजीत खेत पर आ गया। अजीत ने ट्रैक्टर पर पीछे से चढ़ने की कोशिश की तभी उसका पैर फिसल गया और वह रोटावेटर की चपेट में आ गया। जब तक चालक ने ट्रैक्टर रोका तब तक किशोर की दर्दनाक मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। शव को रोटावेटर से निकाला गया। सूचना मिलने के बाद एसडीएम भोगांव नीरज द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर मृतक के परिजन से जानकारी ली। हादसे में किशोर की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
-- -- -- -
पोस्टमार्टम कराने से मना किया
रोटावेटर की चपेट में आकर जान गंवाने वाला 13 वर्षीय अजीत चार भाई बहन थे। तीन भाइयों में वह दूसरे नंबर का था। एक छोटी बहन है। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। जिसके बाद पंचनामा की कार्रवाई कर शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
-- -- -- -
पहले भी हो चुके हैं हादसे
करीब तीन माह पहले कुसमरा क्षेत्र के गांव सकरामपुर में सात वर्षीय कृष्णा पिता को खाना देने खेत पर गया था। वहां खेत की जुताई चल रही थी। खेलते समय रोटावेटर की चपेट में आने से बालक की मौत हो गई थी। 23 मार्च को कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला अनी निवासी 12 वर्षीय आशिक की रोटावेटर की चपेट में आकर मौत हो गई थी। इसके अलावा पूर्व में भी घटनाएं सामने आ चुकी हैं।