{"_id":"58c2e0f14f1c1b1574dc41f4","slug":"100-bigha-crop-submerged-from-cutting","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंदी कटने से 100 बीघा फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंदी कटने से 100 बीघा फसल जलमग्न
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Fri, 10 Mar 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
खंदी कटने से 100 बीघा फसल जलमग्न
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेवर क्षेत्र के ग्राम जोगा में गुरुवार देर रात्रि बंबा की खंदी कटने से करीब 100 बीघा गेहूं और मूंगफली की फसल जलमग्न हो गई। साथ ही जोगा गांव में भी कई जगह जलभराव की स्थिति बन गई। इससे नाराज किसानों ने सुबह आठ बजे जीटी रोड को दो घंटे के लिए जाम कर दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की समस्या को निपटाने के लिए मझोला नहर पुल पर लगे फाटक को बंद करवा दिया जिससे पानी का बहाव कम हो गया। खंदी को बंद करवाया गया।
बताते चलें कि डेढ़ माह पूर्व भी गांव में खंदी कटने से फसल जलमग्न हुई थी। तब ग्रामीणों द्वारा बमुश्किल प्रशासन से खंदी को बंद कराया गया था। ग्राम जोगा निवासी अजय कुमार ने बताया कि गांव में जलभराव के चलते उनकी दुकान और मकान की फर्श चटक गई है। ग्रामीणों द्वारा सड़क को काटकर फसलों का पानी निकाला गया। किसान महेश्वर, सुरेश, सुखराम, रामचरण, पिंकू, अंकित, शिववीर, मुरारीलाल, रामलडै़ते, अलोक आदि ने बताया कि खंदी कटने से उनकी सैकड़ों बीघा गेहूं और मूंगफली की फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने सुबह आठ बजे जीटी रोड पर जाम लगा प्रदर्शन कर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की।