फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Yuvraj got second place in Russia Olympiad

Mahoba News: रूस ओलंपियाड में मिला युवराज को दूसरा स्थान

Fri, 24 Mar 2023 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Fri, 24 Mar 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Yuvraj got second place in Russia Olympiad
बेलाताल (महोबा)। जैतपुर ब्लॉक के महुुआबांध गांव निवासी छात्र युवराज राजपूत ने रूस में मेडिकल पढ़ाई के दौरान रूस ओलंपियाड में दूसरा स्थान पाया है। युवराज ने मेडिकल की पढ़ाई के साथ ही शरीर विज्ञान (एनाटॉमी) ओलंपियाड प्रतिस्पर्धा में भाग लेकर यह कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन

महुआबांध गांव निवासी डॉ. दिलीप राजपूत के पुत्र युवराज सिंह राजपूत ने इंटर तक की पढ़ाई कुलपहाड़ के आरबीपीएस स्कूल से की थी। इसके बाद रूस के चेवोस्की स्टेट यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस में दाखिला लिया। युवराज इस समय मेडिकल की पढ़ाई में दूसरे वर्ष के छात्र हैं। रूस में मेडिकल छात्रों के लिए आयोजित एनाटॉमी ओलंपियाड में वहां की कई मेडिकल यूनिवर्सिटी के छात्रों ने प्रतिभाग किया था। इसमें से भारत के ही गुजरात के एक छात्र ने पहला स्थान हासिल किया। दूसरा स्थान जिले के बेलाताल के युवराज सिंह राजपूत का रहा। युवराज राजपूत के पिता डॉक्टर व मां शिक्षिका हैं। उसके चाचा संदीप राजपूत जैतपुर विकास खंड के ब्लाक प्रमुख हैं। परिजनों ने बताया कि युवराज का सपना बचपन से ही डॉक्टर बनने का था। युवराज शुरूआत से ही पढ़ाई में अव्वल रहता था। उसकी इस कामयाबी से परिजनों व ग्रामीणों में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed