फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   youvti se chadcaad,fir

घर में घुसकर युवती से छेड़खानी, विरोध करने पर पीटा

Sat, 27 Mar 2021 06:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 06:34 PM IST
विज्ञापन
youvti se chadcaad,fir
महोबा। थाना खन्ना क्षेत्र के एक गांव में तीन लोगों ने युवती से छेड़खानी कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने छेड़खानी समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना खन्ना के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि शुक्रवार की शाम घर पर थी। तभी गांव के तीन युवक घर में घुस गए और छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर दी। शोर-शराबा सुनकर पड़ोसियों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। परिजनों के साथ थाने शिकायत करने जाते समय रास्ते में रोककर धमकी दी। मामले में पुलिस ने आरोपी टिंकू सिंह, छंगा सिंह व बबलू सिंह के खिलाफ घर में घुसकर छेड़खानी, मारपीट, धमकी व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष शिवआसरे का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed