फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Youth drowns while bathing in Arjun Canal; body recovered after five hours.

Mahoba News: अर्जुन नहर में नहाते समय डूबा युवक, पांच घंटे बाद मिला शव

Mon, 20 Jul 2026 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Youth drowns while bathing in Arjun Canal; body recovered after five hours.
फोटो 20 एमएएचपी 16 परिचय-गोताखोरों को बुलाने की मांग को लेकर झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर कुनाटा मो
पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी के इटौरा गांव से निकली अर्जुन सहायक नहर में सोमवार की दोपहर दोस्तों के साथ नहाने गया युवक डूब गया। काफी देर तक पुलिस प्रशासन की ओर से गोताखोरों को न बुलाए जाने से भड़के परिजनों व ग्रामीणों ने झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर कुनाटा मोड़ के पास जाम लगा दिया। एक घंटे तक जाम लगा रहने से सैकड़ों की संख्या में वाहन फंसे रहे। क्षेत्राधिकारी और तहसीलदार के आश्वासन पर जाम खुल सका। पांच घंटे की तलाश के बाद गोताखोरों ने नहर से शव को बरामद किया।
विज्ञापन


थाना महोबकंठ के पहाड़िया गांव निवासी सलमान का बेटा आरिफ मंसूरी (19) अपने तीन दोस्तों के साथ दोपहर करीब एक बजे लहचूरा गांव से निकली अर्जुन सहायक नहर में नहाने गया था। वह पुल से छलांग लगाकर नहर में कूद गया। पानी का बहाव तेज होने के चलते युवक बह गया। तब अन्य साथियों ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। दो घंटे तक किसी भी गोताखोर के न आने से परिजन भड़क गए। उन्होंने प्रशासन पर गोताखोरों को जल्द न बुलाने का आरोप लगाते हुए हाईवे पर कुनाटा मोड़ के पास जाम लगा दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारे लग गईं।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ अनिरुद्ध कुमार, तहसीलदार प्रमित सचान और थानाध्यक्ष पनवाड़ी प्रवीण सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच परिजनों को शांत कराया। बताया कि स्थानीय गोताखोर तलाश में जुटे हैं। तब परिजन शांत हुए। इसके बाद जाम खुल सका। शाम करीब छह बजे युवक का शव नहर से बरामद किया गया। मृतक के दादा कमरुद्दीन ने बताया कि आरिफ दोस्तों के साथ नहाने गया था। डूबने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। आरोप लगाया कि काफी समय तक गोताखोरों को नहीं बुलाया गया। उधर, क्षेत्राधिकारी का कहना है कि अर्जुन सहायक नहर में नहाने के दौरान एक युवक गहरे पानी में डूब गया था। सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोरों की सहायता से डूबे युवक की तलाश कराई गई। साथ ही रेस्क्यू टीम को सूचित किया गया। गोताखोरों की मदद से युवक का शव बरामद कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

फोटो 20 एमएएचपी 16 परिचय-गोताखोरों को बुलाने की मांग को लेकर झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर कुनाटा मो

फोटो 20 एमएएचपी 16 परिचय-गोताखोरों को बुलाने की मांग को लेकर झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर कुनाटा मो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed