{"_id":"6a494f62b31bb8f6300b6d27","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-post-mortem-conducted-again-mahoba-news-c-225-1-mah1001-126794-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, दोबारा कराया पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, दोबारा कराया पोस्टमार्टम
विज्ञापन
महोबा। कस्बा कबरई के आंबेडकर नगर में युवक की संदिग्ध हालात में मौत होने के मामले में परिजनों की मांग पर शनिवार को शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया। पहली पोस्टमार्टम प्रक्रिया से असंतुष्ट परिजनों ने उच्चाधिकारियों से अनुमति लेने के बाद दोबारा पोस्टमार्टम कराया।
आंबेडकर नगर निवासी मोनू साहू (32) बृहस्पतिवार की शाम घर पहुंचने के बाद सो गया था। देर रात मां सावित्री ने उसे भोजन के लिए जगाने का प्रयास किया लेकिन कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया था। परिजन शव का अंतिम संस्कार के लिए प्रयागराज जा रहे थे लेकिन पोस्टमार्टम प्रक्रिया से संतुष्ट न होने पर वह रास्ते से वापस लौट गए।
शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर उच्चाधिकारियों को लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया। इसके बाद शनिवार को दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह का कहना है कि दोबारा पोस्टमार्टम पुलिस की ओर से नहीं कराया गया। मृतक के परिजनों ने उच्चाधिकारियों से अनुमति लेकर शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।