फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Youth can set up their own industry by taking a loan

Mahoba News: ऋण लेकर स्वयं का उद्योग स्थापित कर सकते हैं युवा

Mon, 23 Jun 2025 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 23 Jun 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Youth can set up their own industry by taking a loan
महोबा। उद्योग विभाग की ओर से सोमवार को नगर पंचायत कुलपहाड़ में युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की जानकारी दी गई। बताया कि इस योजना के माध्यम से पांच लाख रुपये तक का ऋण लेकर युवा स्वयं का उद्योग स्थापित कर सकते हैं।
विज्ञापन

डीएम गजल भारद्वाज व उपायुक्त उद्योग महेशचंद्र सरोज के निर्देश पर आयोजित शिविर में लोगों का योजना का महत्व बताया गया। सीएम फैलो शैलेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पांच लाख तक की परियोजना में चार वर्ष के लिए सौ फीसदी ब्याज व गारंटी मुक्त ऋण दिया जाएगा। लाभार्थी को परियोजना की लागत का दस फीसदी अंशदान जमा करना होगा। जिला प्रबंधक बैंक रविकांत सेन ने ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया, कोटेशन, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, कौशल प्रमाण पत्र आदि की जानकारी दी। बताया कि योजना का लाभ पाने के लिए आयु 21 से 40 वर्ष होना चाहिए। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं से योजना का लाभ लेकर स्वयं का उद्योग स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि युवा आत्मनिर्भर बन अन्य जरूरतमंदों को भी अपने यहां रोजगार दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed