{"_id":"5ad8d49b4f1c1b81028b562e","slug":"young-woman-eaten-before-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने शादी से पहले खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती ने शादी से पहले खाया जहर
mahoba
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा।
कोतवाली चरखारी के एक गांव में मातृ पूजन के बाद किसी बात से नाराज होकर युवती ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन आटो से जिला अस्पताल ला रहे थे, पर हाईवे में आटो बेकाबू होकर पलट गया, जिससे युवती समेत परिवार के सात लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना से शादी की खुशियां गम में बदल गई। गांव निवासी एक व्यक्ति की पुत्री (19) की शादी पनवाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में तय है। गुरुवार को बारात आनी है। बुधवार की रात मायने की रस्म हुई। रिश्तेदार और पड़ोसी मायने का खाना खाने के बाद अपने घर जा रहे थे, तभी युवती ने किसी बात से नाराज होकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर युवती ने जहर खाने की बात परिजनों को बताई। परिजन उसे आटो से जिला अस्पताल ला रहा थे, तभी झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में ग्राम सूपा के समीप आटो बेकाबू होकर पलट गया।
इससे आटों में सवार युवती, उसका चाचा, चाची, परिवार की एक महिला, एक पड़ोसी और एक अन्य व्यक्ति समेत आटो चालक महेंद्र समेत सात लोग घायल हो गए। आटो में फंसे घायलों को बाहर निकाल जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने युवती की हालत में सुधार बताया है, जबकि अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। गुरुवार को घर में बारात की तैयारियां चलती रहीं।