{"_id":"6abc0b1ded819862cb03c5e7","slug":"young-man-who-set-out-in-search-of-his-wife-dies-in-road-accident-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-129221-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: पत्नी की तलाश में निकले युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: पत्नी की तलाश में निकले युवक की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
महोबा/चरखारी। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर सूपा मंडी के पास सोमवार की रात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई। युवक लापता पत्नी की तलाश में रेंजर साइकिल से बागेश्वर धाम जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन व उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।
जनपद हमीरपुर के बिवांर गांव निवासी महेश साहू (35) की पत्नी 13 दिन पहले नौ वर्षीय बेटी के साथ घर से लापता हो गई थी। पत्नी की तलाश में परेशान महेश लगातार उसकी खोजबीन कर रहा था। पत्नी फोन पर कभी महोबा तो कभी बागेश्वर धाम में होने की बात बताती थी। इसी के चलते महेश साइकिल से बागेश्वर धाम के लिए निकल पड़ा था। सूपा मंडी के पास पहुंचने पर किसी अज्ञात वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी।
रिश्तेदार बाबू सिंह ने बताया कि महेश ने प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही दंपती के बीच विवाद चल रहा था। उनका 13 वर्षीय बेटा अपनी बुआ के पास रहकर पढ़ाई करता है। कुछ दिन पहले महेश की पत्नी बेटी को लेकर चली गई थी। कोतवाली प्रभारी चरखारी राहुल मिश्रा का कहना है कि दुर्घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन को पकड़ा जाएगा। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।