फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Young man takes his own life by hanging himself

Mahoba News: युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 26 Jun 2026 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Young man takes his own life by hanging himself
फोटो 26 एमएएचपी 08 परिचय-रामप्रसाद राठौर (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
फोटो 26 एमएएचपी 08 परिचय-रामप्रसाद राठौर (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
विज्ञापन

श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के तिंदौली गांव में बृहस्पतिवार की रात एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। तिदौंली निवासी रामप्रसाद (22) घर में अपने पिता धांधू प्रसाद राठौर, मां जयंती, बड़े भाई देव सिंह और बहन पूनम के साथ रहता था। रात करीब दस बजे जब परिजन घर के बाहर बैठे थे। तभी रामप्रसाद छत पर बने कमरे में फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद जब बहन पूनम कमरे पहुंची तो भाई को फंदे पर लटकता देख उसके होश उड़ गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पहुंच शव को फंदे से नीचे उतरवाते हुए परिजनों से जानकारी ली। मृतक के बड़े भाई ने बताया कि रामप्रसाद मानसिक रूप से कमजोर था। जिसका काफी समय से इलाज चल रहा था। पिछले कुछ दिनों से वह गुमसुम रहता था। थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed