{"_id":"6a9472431f38baee87028c5a","slug":"you-can-travel-from-banda-to-prayagraj-via-fatehpur-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-128379-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बांदा से फतेहपुर होकर जा सकते हैं प्रयागराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बांदा से फतेहपुर होकर जा सकते हैं प्रयागराज
विज्ञापन
बांदा से फतेहपुर होकर जा सकते हैं प्रयागराज
महोबा। जनपद चित्रकूट में आई बाढ़ को लेकर महोबा पुलिस ने लोगों से यात्रा में सावधानी की अपील की है। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने बताया कि जनपद चित्रकूट में मंदाकिनी नदी पर स्थित पुल का एक हिस्सा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने से आवागमन प्रभावित है। पुल की मरम्मत का कार्य प्रगति पर है। कार्य पूरा होने में लगभग चार से पांच घंटे का समय लगने की संभावना है। वर्तमान में छोटे वाहन, चार पहिया, बाइक आदि को धीमी गति से सावधानीपूर्वक पुल पार कराया जा रहा है। पुल की मरम्मत का काम पूरा होने के बाद सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से प्रारंभ करा दिया जाएगा। पुल के आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने के कारण प्रभावित मार्ग पर अनावश्यक यात्रा से बचें। महोबा से चित्रकूट व प्रयागराज के लिए इस मार्ग से जाने वाले वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग के रूप में बांदा-फतेहपुर-प्रयागराज मार्ग का प्रयोग करें। ताकि, असुविधा न हो और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। (संवाद)