फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   SAI Inter College team wins Kho-Kho tournament.

Mahoba News: खो-खो में साईं इंटर कॉलेज की टीम बनी विजेता

Wed, 23 Sep 2026 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
SAI Inter College team wins Kho-Kho tournament.
फोटो 22 एमएएचपी 18 परिचय-खो-खो प्रतियोगिता में दमखम दिखातीं छात्राएं। संवाद
महोबा। शहर के साईं इंटर कॉलेज में मंगलवार को जनपद स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस दौरान बालक व बालिका वर्ग में साईं इंटर कॉलेज की टीम विजेता बनी। अब विजेता टीम मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा सचिव अमित राजपूत और प्रधानाचार्य कुंवर बहादुर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अंडर-17 आयु वर्ग की बालिका खो-खो प्रतियोगिता में साईं इंटर कॉलेज व जीजीआईसी की छात्राओं के बीच मुकाबला हुआ। इसमें साईं इंटर कॉलेज की छात्राओं ने 2-1 अंक से जीत दर्ज की। वहीं, अंडर-17 बालक वर्ग में साईं इंटर कॉलेज और सरस्वती विद्यालय मंदिर महोबा की टीम के बीच मुकाबला हुआ। इसमें साईं इंटर कॉलेज के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। विजेता टीम के खिलाड़ी अब जनपद हमीरपुर में आयोजित होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर विनीता, पंकज साहू, ज्ञान सिंह, पुष्पेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed