फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Wrestlers showed tricks in the dangal

Mahoba News: दंगल में पहलवानों ने दांवपेंच दिखाए

Wed, 22 Nov 2023 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 22 Nov 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Wrestlers showed tricks in the dangal
चरखारी (महोबा)। विकासखंड चरखारी के गुढ़ा गांव में चल रहे सियरमाता मेले में बुधवार को विशाल दंगल का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली, हरियाणा व यूपी के पहलवानों दांवपेंच दिखाए। कुश्ती देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन


दंगल का शुभारंभ मुख्य अतिथि पनवाड़ी प्रधान संजय द्विवेदी, जिला पंचायत सदस्य पनवाड़ी रोशनी वर्मा, डॉ. रविंद्र राजपूत व सपा नेता दिनेश राजपूत ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। पहली कुश्ती आगरा के विजयपाल और बांदा के राजेश के बीच हुई। सात मिनट तक चली जोर-आजमाइश के बाद विजयपाल ने राजेश को पछाड़ा। दूसरी कुश्ती में हमीरपुर के हुकुम पहलवान ने हरियाणा के साेनू को धूल चटाई।
विज्ञापन




रोशी दिल्ली व श्यामजी झांसी के बीच हुआ मुकाबला करीब बीस मिनट तक चला। यह मुकाबला बराबरी पर छूटा। इसके अलावा रॉकी कुठोंद व प्रदीप बांदा, मोहित गुढ़ा व अंकित बांदा और विशाल हरियाणा व वीरेंद्र हमीरपुर के बीच हुई कुश्तियां बराबरी की छूटीं। विजेता पहलवानों को शील्ड व नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर आयोजन समिति के कपिल पहलवान, राजू विश्वकर्मा, नंदू, छत्रपाल मास्टर, मंगल सिंह, शिवसहाय, चौकी प्रभारी विनोद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed