फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Wreck of infectious diseases, teenager dies due to stomach ache

Mahoba News: संक्रामक बीमारियों का कहर, पेटदर्द से किशोर की मौत

Thu, 28 Sep 2023 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Wreck of infectious diseases, teenager dies due to stomach ache
महोबा। संक्रामक बीमारियों का कहर बढ़ता जा रहा है। पेटदर्द से पीड़ित किशोर की मौत हो गई।
विज्ञापन

बदलते मौसम में उल्टी, दस्त और बुखार के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को 957 मरीज ओपीडी पहुंचे। जिनका विभिन्न कक्षों में बैठे डॉक्टरों ने उपचार किया। वहीं एक सैकड़ा से अधिक अभिभावक बच्चों को दिखाने पहुंचे। जिसमें से गंभीर रूप पीड़ित 10 बच्चों को वार्डों में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।

कोतवाली क्षेत्र के दमौरा गांव निवासी दयाराम का 16 वर्षीय पुत्र अवधेश तीन दिन से पेटदर्द से पीड़ित था। बुधवार को अचानक हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इमरजेंसी लाए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. पवन कुमार अग्रवाल का कहना है कि मौसम में बदलाव से वायरल फीवर व पेटदर्द के मरीजों की संख्या बढ़ी है। ऐसे में खानपान में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। गंभीर रूप से ग्रसित मरीजों को वार्डों में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed