{"_id":"64f4d3ad02e26a69fe0b7564","slug":"wreck-of-infectious-diseases-girl-dies-due-to-fever-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-1346-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: संक्रामक बीमारियों का कहर, बुखार से बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: संक्रामक बीमारियों का कहर, बुखार से बालिका की मौत
Mon, 04 Sep 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
महोबा। मौसम में हो रहे बदलाव ने संक्रामक बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ा दी है। उल्टी, दस्त और बुखार से पीड़ित मरीजों की जिला अस्पताल में भरमार है। रविवार को बुखार से पीड़ित एक बालिका की मौत हो गई जबकि गंभीर हालत में 13 लोगों को वार्डों में भर्ती कराया गया।
एक सप्ताह से निकल रही तेज धूप और भीषण उमस से लोग विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। यही वजह है कि जिला अस्पताल में सुबह से भीड़ जुट रही है। पर्चा बनवाने से लेकर दवाइयां लेने तक मरीजों को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। रविवार को अवकाश का दिन होने के बाद भी इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की लाइन लगी रही। गंभीर हालत में अंश, कामना, छाया, लक्ष्मी, छोटेलाल, भरत, सम्राट, आेमप्रकाश, मालती, राधिका, आर्यन, विमला व मुरलीधर को वार्ड में भर्ती कराया गया।
कस्बा चरखारी निवासी गोविंद की तीन वर्षीय पुत्री खुशी बीते दिन से बुखार से पीड़ित थी। रविवार को अचानक हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां उसकी मौत हो गई। घटना से परिजन गमगीन हो गए। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. पवन कुमार अग्रवाल का कहना है कि मौसम में बदलाव से मरीजों की संख्या बढ़ी है। खानपान में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। धूप में निकलते समय सूती कपड़ों से शरीर को पूरी तरह ढक लें और अधिक ठंडा पानी न पिएं।