फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Workers protesting for non-payment of wages

मजदूरी का भुगतान न करने से नाराज श्रमिकों ने किया प्रदर्शन

Wed, 26 Feb 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Workers protesting for non-payment of wages
महोबा। वन विभाग द्वारा जिले में पौधरोपण के लिए गड्ढा खुदाई के कार्य में लगाए गए मजदूरों का भुगतान न किए जाने से नाराज एक सैकड़ा श्रमिकों ने डीएफओ कार्यालय का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। श्रमिकों ने आरोप लगाया कि वन विभाग के अधिकारियों ने मामला निपटाने के बहाने कार्यालय में बुलाकर धमकी दी और बंधक बनाने का प्रयास किया। डीएम ने वन विभाग के अधिकारियों से वार्ताकर श्रमिकों के शीघ्र भुगतान के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

वन विभाग द्वारा पौधरोपण के लिए जनवरी व फरवरी माह में गड्ढों की खुदाई कराई गई। जिसमें जिले के श्रमिकों को न लगाकर मध्यप्रदेश के सतना, रीवा आदि जिलों से श्रमिकों को बुलाया गया। एमपी से परिवार समेत आए श्रमिकों ने करीब दो माह तक गड्ढा खुदाई का कार्य किया। काम समाप्त होने पर जब श्रमिकों ने मजदूरी मांगी तो वन विभाग के अधिकारियों ने टहला दिया। आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रमिक मजदूरी के भुगतान के लिए मंगलवार की शाम कलेक्ट्रेट पहुंच गए और डीएम कार्यालय के बाहर डेरा जमा लिया। श्रमिक गजेंद्र, बब्लू, कल्लू, ममता, बबली, पूजा, रामबाई आदि का आरोप है कि रात में वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी कलेक्ट्रेट आए और भुगतान करने की बात कहते हुए वन विभाग कार्यालय ले गए। जहां उन्हें धमकाया गया और निर्धारित मजदूरी से कम पैसे लेने का दबाव बनाया गया, श्रमिकों के न मानने पर अधिकारी चले गए।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह आक्रोशित श्रमिकों ने डीएफओ कार्यालय का घेराव करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान श्रमिकों ने प्रदर्शन करते हुए मजदूरी का भुगतान किए जाने की मांग की। श्रमिकों ने आरोप लगाया कि आधा दर्जन लोगों को कार्यालय बुलाया गया, जहां उनके मोबाइल छीन लिए गए और बंधक बनाने का प्रयास किया। सूचना पर सपा लोहिया वाहिनी के योगेश योगी समेत तमाम कार्यकर्ता कार्यालय पहुंच गए और श्रमिकों को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे। जहां श्रमिकों ने जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी को पूरा मामला बताया। जिलाधिकारी का कहना है कि मामला वन विभाग का है। पौधरोपण के लिए गड्ढे खुदवाए गए थे, डीएफओ से बात की गई है। जिस पर उन्होंने बताया कि मानक के अनुसार गड्ढे नहीं खोदे गए हैं। डीएफओ सुधीर कुमार श्रमिकों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को खारिज करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed