{"_id":"5ad8d5b14f1c1b62098b571e","slug":"workers-protest-outside-the-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक रैली निकालकर कर्मचारियों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक रैली निकालकर कर्मचारियों ने जताया विरोध
mahoba
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा।
अटेवा पुरानी पेंशन बचाओ मंच महोबा के तत्वावधान में कर्मचारियों और शिक्षकों ने बाइक रैली निकालकर विरोध जताया साथ ही नारेबाजी कर सरकार को चेताया। बाइक रैली में शामिल राज्यकर्मचारी और शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाल किए जाने की मांग की।
गौरतलब है कि 2004 में केंद्र में अतुल बिहारी सरकार ने पुरानी पेंशन योजना को समाप्त कर नई पेंशन योजना लागू की थी। इस नीति का शिक्षक और कर्मचारी विरोध कर रहे है। पुरानी पेंशन बहाल किए जाने की मांग को लेकर जिला रैली प्रभारी सुनील पाठक के नेतृत्व में हमीरपुर चुंगी से रैली निकाली। जो पीपीएन चौराहा, रोडवेज तिराहा, आल्हा चौक, ऊदल चौक सहित तहसील परिसर पहुंचकर समाप्त हो गई। रैली के दौरान शिक्षकों और कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
अटेवा के जिला संयोजक कुलदीप सोनी ने कहा कि एक कर्मचारी अपने जीवन का स्वर्णिम समय पूरी नौकरी में लगा देता है इसी उम्मीद से कि उसे बुढ़ापे में पेंशन का सहारा मिलेगा। राजीव तिवारी ने कहा कि माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष लाल सिंह राजूपत ने शिक्षक कर्मचारी एकता को सबसे महत्वपूर्ण मानते हैं। बाइक रैली में आर के सिंह, ओमप्रकाश दीक्षित, अतुल खरे, विजय अग्रवाल, सुनील शर्मा, सुलेमान खां सुशील त्रिपाठी, नवीन गुप्ता आदि कर्मचारी शामिल रहें।