फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Worker's body found in suspicious circumstances, murder alleged

Mahoba News: संदिग्ध हालात में मिला श्रमिक का शव, हत्या का आरोप

Sat, 06 Jun 2026 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Worker's body found in suspicious circumstances, murder alleged
फोटो 06 एमएएचपी 21 परिचय-जयकरन (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के डहर्रा गांव में एक श्रमिक का शव संदिग्ध हालात में मिला। श्रमिक जनपद हमीरपुर से परिचित से मिलने तीन दिन पहले महोबा आया था। सूचना पर पहुंची पत्नी ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जनपद हमीरपुर के रीवन गांव निवासी जयकरन (46) कुछ साल पहले कोतवाली क्षेत्र के डहर्रा गांव में रहकर मजदूरी का काम करता था। तीन दिन पहले वह डहर्रा गांव में परिचित व्यक्ति से मिलने जाने की बात कहकर घर से निकला था। दो दिन तक वापस न लौटने पर परिजन को आशंका हुई। खोजबीन करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार की दोपहर जयकरन का शव डहर्रा गांव में पेट्रोल पंप के पीछे संदिग्ध हालात में पड़ा मिला।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। पत्नी केतकी का आरोप है कि पति की हत्या कर शव फेंका गया है। कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed