फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Woman's body found hanging, accused of murder

Mahoba News: फंदे पर लटकता मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Tue, 25 Jul 2023 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 25 Jul 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging, accused of murder
महोबा। थाना अजनर के सीगौन गांव में एक महिला का शव मकान के कमरे में फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता ने ससुरालवालों पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया और कार्रवाई न होने तक अंतिम संस्कार न करने की चेतावनी दी। बाद में पुलिस की मौजूदगी में महिला का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

सीगौन गांव निवासी परमानंदी की पत्नी उमा (30) रविवार को घर पर थी जबकि पति मजदूरी के लिए मध्यप्रदेश के कस्बा नौगांव गया था। देर रात पति के वापस लौटने पर उमा का शव मकान के कमरे में पंखे के छल्ले से रस्सी के फंदे पर लटकता मिला। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए।
विज्ञापन

मऊसहानियां निवासी मृतका के पिता वंशीलाल ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले उसकी पुत्री को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। उसकी पुत्री की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया गया। सोमवार को देापहर बाद शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा तो मृतका के पिता ने अंतिम संस्कार करने से इंकार करते हुए पहले कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर थानाध्यक्ष शिवआसरे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। बाद में पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed