{"_id":"64f0e312257b3fecbf08d774","slug":"woman-jumped-into-pond-with-innocent-son-both-died-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-1289-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: महिला ने मासूम बेटे के साथ तालाब में लगाई छलांग, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: महिला ने मासूम बेटे के साथ तालाब में लगाई छलांग, दोनों की मौत
विज्ञापन
महोबकंठ (महोबा)। थाना महोबकंठ के परापांतर गांव में रक्षाबंधन पर्व पर मायके आई महिला का पति से फोन पर विवाद हो गया। कहासुनी होने से नाराज महिला ने मासूम बेटे के साथ तालाब में छलांग लगा दी। दोनों की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शवों को तालाब से बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी है। रक्षाबंधन पर्व पर मां-बेटी की मौत से गांव में मातम का माहौल है।
परापांतर गांव निवासी मानिक राजपूत ने अपनी पुत्री पूनम (28) की शादी जनपद हमीरपुर के थाना जरिया के तुन्ना गांव निवासी रंजीत उर्फ राजेंद्र राजपूत के साथ वर्ष 2019 में की थी। दो दिन पहले पूनम अपने मासूम पुत्र उत्कर्ष (02) के साथ रक्षाबंधन पर्व पर भाइयों को राखी बांधने के लिए मायके आई थी। गुरुवार की दोपहर पूनम के मोबाइल में पति का फोन आया। इस दौरान आज ही लेने आने की पति ने बात कही। जिस पर पूनम ने एक, दो दिन बाद आने को कहा। जिससे दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद पूनम अपने मासूम पुत्र के साथ घर से निकल गई और तालाब में छलांग लगा दी। जिससे दोनों की मौत हो गई।
शाम तक दोनों के घर वापस न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की। तब रात करीब नौ बजे उनके शव तालाब में बरामद हुए। मृतका के मौसेरे भाई रोहित ने बताया कि मोबाइल पर पति से विवाद होने पर पूनम ने तालाब में कूदकर जान देने की बात कही थी। जिसके बाद उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष महोबकंठ यशवंत सिंह का कहना है कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच कराई जा रही है। जो तहरीर मिलेगी, उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।