{"_id":"8d05b60e41edd505ae41ec1ea82e432e","slug":"woman-in-road-accidents-including-two-deaths-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत दो की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
Updated Thu, 30 Jul 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर छानी मोड़ के पास ट्रक और डंपर में भिड़ंत हो जाने से डंपर चालक की घटना स्थल पर मौत हो गई, जबकि क्लीनर बुरी तरह घायल हो गया। उसे नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर चंद्राव रोड में एक डंपर चालक ने एक अज्ञात महिला को टक्कर मार दी, जिससे महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
जनपद उन्नाव के पिपरी गांव निवासी चालक विकास (30) क्लीनर पिंटू (32) गुरुवार को कबरई क्रेशर से गिट्टी लादकर उन्नाव जा रहा था, डंपर चालक के आगे एक और ट्रक गिट्टी ले कर जा रहा था, छानी मोड़ के पास डंपर चालक ने पीछे से ट्रक में टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि डंपर का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। डंपर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना से हुए जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े और डंपर में फंसे क्लीनर को बाहर निकाला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि क्लीनर का जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर चंद्रावल रोड पर डंपर जाते समय एक अज्ञात महिला दौड़कर सड़क पार करने लगी, तभी तेज रफ्तार डंपर ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।