फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Woman dies of fever, family members create ruckus alleging negligence in treatment

Mahoba News: बुखार से महिला की मौत, इलाज में लापरवाही बता परिजनों का हंगामा

Sun, 20 Oct 2024 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 20 Oct 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Woman dies of fever, family members create ruckus alleging negligence in treatment
महोबा। शहर के एक निजी क्लीनिक में रविवार को नवविवाहिता की इलाज दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के बाहर स्ट्रेचर पर शव रखकर परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शव को मोर्चरी में रखवाया। सीएमओ ने टीम गठित कर मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
शहर के मोहल्ला शेखनपुरा निवासी अजय उर्फ रिंकू वाल्मीकि जिला अस्पताल में आउटसोर्सिंग से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। उसकी शादी अप्रैल 2023 में शाहपहाड़ी निवासी ज्योति (24) के साथ हुई थी।
विज्ञापन

ज्योति दो दिन से बुखार से पीड़ित थीं। उसका इलाज जिला अस्पताल में कराया गया। आराम लगने पर परिजन उसे घर ले गए। शनिवार की रात एक बार फिर हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उप कारागार के पास संचालित एक निजी क्लीनिक ले गए। जहां उपचार दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से आक्रोशित परिजनों ने निजी क्लीनिक में जमकर हंगामा काटा। मृतका के पति अजय व देवर भोला ने आरोप लगाया कि ज्योति के भर्ती होने के बाद चिकित्सक को पांच से छह बार फोन कर बताया कि हालत ज्यादा गंभीर है, लेकिन देखने नहीं आए। इससे जान चली गई।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाते हुए शव को जिला अस्पताल लाई। यहां परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। तब कोतवाली के एसआई सुजीत कुमार जायसवाल ने परिजनों को कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। इस दौरान एक घंटे तक हंगामा चलता रहा।

उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशाराम का कहना है कि जिस क्लीनिक में घटना हुई है। वह विभाग में पंजीकृत है। मामले की जांच नोडल अधिकारी डॉ. आरके चौरिहा को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed