{"_id":"686eb507d8d4d523c90396e6","slug":"woman-convicted-of-possessing-marijuana-sentenced-to-10-years-in-prison-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-116001-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: पासपोर्ट वैन के लिए स्थान तय, डाक घर में मिलेंगी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: पासपोर्ट वैन के लिए स्थान तय, डाक घर में मिलेंगी सुविधाएं
Wed, 09 Jul 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 09 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
महोबा। पासपोर्ट बनवाने का प्रयास कर रहे लोगों के लिए जिला मुख्यालय में 14 जुलाई को मोबाइल पासपोर्ट वैन आएगी। इस वैन के लिए ठहराव स्थल शहर के मुख्य डाकघर को चुना गया है। तीन दिनों तक यहां पासपोर्ट बनाने की कार्रवाई पूरी की जाएगी।
एडीएम रामप्रकाश ने बताया कि जिले के पासपोर्ट आवेदकों की सुविधा के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय लखनऊ से एक मोबाइल वैन जिला मुख्यालय भेजी जा रही है। यह वैन मुख्य डाकघर महोबा में 14 से 16 जुलाई तक रुकेगी। 14 जुलाई से शुरू होने वाले इस पासपोर्ट शिविर में प्रत्येक दिन के लिए 40 अपॉइंटमेंट जारी किए गए हैं। इस तरह से 120 लोगों को तीन दिनों में लाभ मिलेगा। एडीएम ने बताया कि महोबा जिले के लोग www.passportindia.gov.in पोर्टल पर अपना अपॉइंटमेंट प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद की कार्रवाई मोबाइल पासपोर्ट वैन में पूरी की जाएगी।