फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Woman beaten and poisoned for dowry, report on four including husband

Mahoba News: दहेज के लिए महिला को पीटकर खिलाया जहर, पति समेत चार पर रिपोर्ट

Sun, 14 Jan 2024 01:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 01:29 PM IST
विज्ञापन
Woman beaten and poisoned for dowry, report on four including husband
महोबा। दहेज की मांग को लेकर महिला को प्रताड़ित करने और मारपीट कर जहर खिलाने के मामले में पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर हुई है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

शहर के रायकोट निवासी उर्मिला की शादी 16 जून 2022 को गांधीनगर निवासी धर्मेंद्र अनुरागी के साथ हुई थी। शादी के समय मांग के अनुसार भरपूर दान-दहेज दिया गया था लेकिन बाद में ससुरालीजन दो लाख रुपये की और मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे। 19 अगस्त 2023 को पति व ससुरालीजनों ने उर्मिला के साथ बेरहमी से मारपीट की और जहरीला पदार्थ खिलाते हुए जान से मारने का प्रयास किया। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से ससुरालीजन महिला को अस्पताल छोड़कर भाग आए। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोग उसे घर ले गए। घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। तब पीड़िता ने न्यायालय का सहारा लिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पति धर्मेंद्र अनुरागी, ससुर दीपक अनुरागी, सास भूरी व देवर मौसम के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और धमकी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed