फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Wife and mother beaten by drunkard stabs himself, death

पत्नी व मां को पीट शराबी ने खुद को चाकू मारा, मौत

Sun, 20 Mar 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Wife and mother beaten by drunkard stabs himself, death
पनवाड़ी (महोबा)। महोबकंठ थाना के तेलीपहाड़ी गांव में शराब पीने के लिए पैसे न देने से नाराज शराबी ने पत्नी व मां को पीट दिया। उसके बाद उसने खुद के पेट में चाकू मार लिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के 18 घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। युवक का शव घर में रखा हुआ है। पुलिस को तहरीर का इंतजार है और परिजनों को मृतक के पिता व भाई के गुजरात प्रांत के अहमदाबाद से घर आने का। खबर लिखे जाने तक युवक का अंतिम संस्कार नहीं हुआ था।
विज्ञापन

तेलीपहाड़ी गांव निवासी धर्मजीत व उनका छोटा बेटा अहमदाबाद में एक फैक्ट्री में काम करते हैं। पत्नी गेंदारानी बड़े बेटे नागराज (28) व बहू गुड़िया व परिवार के अन्य लोगों के साथ गांव में रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुड़िया ने बताया कि पति नागराज शराब के आदी थे। वह शराब पीकर घर में अक्सर हंगामा व मारपीट करते थे। इससे नागराज का उससे व सास से अक्सर विवाद होता था। बकौल गुड़िया शनिवार की रात करीब 10 बजे नागराज नशे की हालत में घर पहुंचा।
उससे व सास से गेंदारानी से शराब पीने के लिए एक हजार रुपये की मांगे। रुपये देने से इंकार करने पर नागराज ने दोनों को जमकर पीटा। उसके बाद में घर में रखी चाकू उठाकर खुद के पेट में घोंप ली। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया।
बकौल गुड़िया कुछ देर बाद उसकी निगाह पति पर पड़ी तो परिजन उसे सीएचसी ले गए। अस्पताल में डॉक्टर ने देखते ही नागराज को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस व अहमदाबाद में रह रहे ससुर व देवर को दी गई है।

रविवार देर शाम तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि घटना की लिखित या मौखिक सूचना थाने में किसी ने नहीं दी है। सूचना मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
इधर, परिजनों को धर्मजीत व छोटे बेटे के घर आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed