फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Wife and daughters are waiting for happiness

पत्नी और बेटियां कर रही खुशियों का इंतजार

Sat, 29 Jan 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Wife and daughters are waiting for happiness
सुनील कुशवाहा के आने की जानकारी होने पर प्रसन्न मुद्रा में पत्नी व बेटियां। - फोटो : MAHOBA
कबरई (महोबा)। पाकिस्तान के सिंध प्रांत के कराची की लांडी जेल में चार वर्ष तीन माह से बंद मछुआरे के रिहा हो जाने पर परिवार सहित पूरे गांव में खुशी का माहौल बना हुआ है। उसकी बेटियों खुशबू व रोशनी ने बताया कि रविवार के दिन हमारे पापा घर आ जाएंगे। सवा चार साल बाद हमलोग अपने पापा को देखेंगे।
विज्ञापन

नौ नवंबर 2017 से कराची की लांडी जेल में निरुद्ध चल रहे ग्रामीण मछुआरे सुनील कुशवाहा सहित बुंदेलखंड के पांच भारतीय मछुआरों को पाकिस्तानी शासन ने 23 जनवरी को रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के लिलवाही गांव निवासी सुनील कुमार कुशवाहा की पत्नी रेखा देवी ने बताया कि शुक्रवार के दिन चार बजे मोबाइल पर पति सुनील ने फोन कर बताया है कि वाघा बार्डर से ओखा पोरबंदर स्थित झालेराम कंपनी ले जाया गया था। उसी कंपनी में काम करने के दौरान मछुआरों को पकड़ा गया था इसलिए शासन की ओर से पाकिस्तान से छूटे सभी मछुआरों को उसी कंपनी के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने घर पहुंचने के लिए आज ओखा रेलवे स्टेशन से ट्रेन में बैठ गए हैं। रविवार के दिन अपने-अपने घर पहुंचेंगे। यह सुनकर सुनील के परिवार सहित पूरे गांव में भारी खुशी देखी जा रही है।


रेखा देवी ने बताया कि उसके दो बेटियां खुशबू व रोशनी है। दोनों बेटियां पढ़ रही हैं। इनकी पढ़ाई-लिखाई का खर्च व अन्य पारिवारिक खर्च उठाने में भारी समस्या का सामना करना पड़ा है। उसने यह भी बताया कि बड़ी बेटी की शादी भी करना है किंतु पति के जेल में बंद होने के कारण कैसे शादी हो पाती। यह भी चिंता रात-दिन सता रही थी। अब हम दोनों लोग मेहनत कर कमाएंगे और दोनों बेटियों को खूब पढ़ाएंगे। साथ ही धूमधाम से उनकी शादी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed