फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   When the dowry of 10 lakh rupees was not received, the married woman was beaten and thrown out of the house.

Mahoba News: दहेज में 10 लाख नहीं मिले तो विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

Sat, 27 Dec 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 27 Dec 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
When the dowry of 10 lakh rupees was not received, the married woman was beaten and thrown out of the house.
महोबा। थाना अजनर के सलैयामाफ गांव दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामले में पति, सास और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सलैयामाफ निवासी कंचन चौबे ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि नौ दिसंबर 2023 को उसकी शादी छतरपुर जिले के बमीठा कस्बा निवासी केशव नारायण से हुई थी। शादी के बाद से ही पति केशव, ससुर राजबहादुर व सास सुमनलता ने दहेज में अलग से 10 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। दहेज न मिलने पर ताना देने लगे और अक्सर ही उसे पीटने लगे। कई बार मायके पक्ष के लोगों ने जाकर समझाया लेकिन ससुरालीजनों के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं हुआ। तीन मई 2025 को भी उसकी पिटाई की गई। इसके बाद उसके मायके पक्ष के लोग बमीठा पहुंचे तो ससुरालीजनों ने उन्हें भी पीटा। इस दौरान कंचन बीमार भी हो गई। 15 अक्तूबर को दोबारा बमीठा आकर ससुरालीजनों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामले में पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed