{"_id":"6a4012519e7fc1d0420e4114","slug":"wheels-of-trucks-and-dumpers-come-to-a-halt-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-126564-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: थमे ट्रकों व डंपरों के पहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: थमे ट्रकों व डंपरों के पहिए
विज्ञापन
-बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से 60 किमी का अतिरिक्त चक्कर होने से नहीं जा रहे वाहन चालक
फोटो 27 एमएएचपी 15 परिचय-रूट डायवर्जन के चलते टोल प्लाजा खन्ना के आगे खड़े ट्रक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा/खन्ना। यमुना पुल पर काम होने के चलते तीन दिन के लिए रूट डायवर्जन किए जाने से पत्थरमंडी कबरई आने वाले ट्रकों और डंपरों के पहिए थम गए हैं। हाईवे की बजाय बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से 60 किमी का अतिरिक्त चक्कर होने के चलते वाहन चालक नहीं जा रहे हैं। हाईवे किनारे ही वाहन खड़े होने से जाम की स्थिति बन रही है।
पत्थरमंडी कबरई में रोज करीब तीन हजार ट्रक व डंपर गिट्टी लेने आते हैं। गिट्टी भरकर यह ट्रक कानपुर, लखनऊ, उन्नाव, फतेहपुर समेत विभिन्न जिलों के लिए जाते हैं। रात आठ से सुबह आठ बजे तक रूट डायवर्ट किया गया है। कानपुर की ओर जाने वाले ट्रकों को खन्ना से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और कबरई से बांदा-चौडगरा होते हुए भेजा जा रहा है। दोनों ओर से ट्रक चालकों को 60 किमी की अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है। अधिकांश ट्रक चालक रात में हाईवे किनारे की वाहनों को खड़ा कर रहे हैं। ट्रक चालकों का कहना है कि डायवर्ट रूट से जाने पर 60 किमी का अधिक चक्कर होने से समय व भाड़ा बढ़ रहा है। इससे वह परेशान हैं।