फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Water will express at Mahoba

कल महोबा आएगी पानी एक्सप्रेस

Wed, 04 May 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 04 May 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Water will express at Mahoba
ट्रेन में पानी भरते रेल कर्मचारी - फोटो : BBC

महोबा। पानी के संकट से जूझ रहे जिले के लोगों को राहत देने के लिए लातूर की तर्ज पर पानी एक्सप्रेस शुक्रवार 6 मई को महोबा आएगी। कोटा (राजस्थान) में बांध से पानी भर कर बीना और झांसी होते हुए ट्रेन सुबह छह बजे महोबा स्टेशन पहुंचेगी। डीआरएम, झांसी ने डीएम और स्टेशन अधीक्षक को पत्र भेजकर जानकारी मांगी है कि पानी के कितने टैंकरों की जरूरत है।

विज्ञापन


हमीरपुर-महोबा के सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने पिछले दिनों संसद में बुंदेलखंड में पानी के गंभीर संकट का मुद्दा उठाया था। उन्होंने ट्रेन से पानी भेजने की मांग की थी। रेल मंत्री ने ट्रेन से पानी भेजने के लिए हामी भर दी थी। रेल मंत्रालय ने डीआरएम, झांसी को पत्र भेजकर यह जानकारी दी। डीआरएम ने जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह और स्टेशन अधीक्षक को पत्र भेजकर पूछा है कि कितने टैंकरों की जरूरत है। उधर चित्रकूटधाम मंडल के कमिश्नर एल वेंकटेश्वर लू ने टैंकरों के पानी से कीरत सागर भरवाने के निर्देश दिए हैं, ताकि इंसानों के साथ पशु-पक्षियों को भी पानी मिल सके।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि पानी की ट्रेन आने पर जरूरत पड़ने पर पुलिस तैनात की जाएगी। इधर डीएम ने कहा कि जिले में अभी पानी का इतना संकट नहीं है कि ट्रेन से पानी मंगवाया जाए। जिले में ट्यूबवेल से रोज सैकड़ों टैंकर भरे जा रहे हैं। इसी वजह से जिले में ट्रेन से पानी भेजने की मांग भी नहीं की गई थी। सांसद की पहल पर ट्रेन आती है तो टैकरों से पानी कैसे निकाला जाएगा, इसकी समस्या होगी। स्टेशन अधीक्षक पीके पांडेय ने भी बताया कि डीआरएम ने टैंकों की जरूरत की जानकारी मांगी है। पत्र डीएम के पास भेज दिया गया है। ट्रेन को अनलोडिंग साइड पर खड़ा किया जाएगा। रात को भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर बताया कि पानी एक्सप्रेस छह मई को सुबह छह बजे महोबा स्टेशन पहुंचेेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed