फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Water supply has been disrupted for 23 days, causing distress to three thousand residents.

Mahoba News: 23 दिन से जलापूर्ति ठप, तीन हजार आबादी परेशान

Sun, 17 May 2026 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Water supply has been disrupted for 23 days, causing distress to three thousand residents.
बेलाताल (महोबा)। मंगरौलखुर्द गांव में स्थापित ट्यूबवेल का मोटर फुंक जाने से कस्बा जैतपुर के छह मोहल्लों में पिछले 23 दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। इससे करीब तीन हजार आबादी बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं। मजबूरी में लोग हैंडपंपों से पानी लाकर प्यास बुझा रहे हैं। शिकायत के बाद भी मोटर ठीक नहीं कराए जाने से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन


जैतपुर कस्बे के पेट्रोल पंप के पीछे, औनेपुरा, बाईपास समेत छह मोहल्लों में मंगरौलखुर्द गांव में स्थापित ट्यूबवेल से जलापूर्ति की जाती है। 23 मार्च को यहां मोटर फुंक गया था। इससे पेयजल आपूर्ति ठप हो गई थी। इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दी गई लेकिन लंबा समय बीतने के बाद भी मोटर दुरुस्त नहीं कराया गया।
विज्ञापन


इससे करीब 500 परिवार के तीन हजार लोग पानी के लिए परेशान हैं। दूर-दराज स्थित हैंडपंप से पानी भरने के लिए पूरे दिन महिलाओं और पुरुषों की भीड़ जुट रही है। लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में मोटर कई बार फुंक चुका है। उसे तत्काल सही नहीं कराया जाता। इससे पेयजल की व्यवस्था करने में ही उनका पूरा दिन गुजर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने कहा- कराया जाए स्थायी समाधान
मोटर फुंकने से जलापूर्ति ठप है। पानी भरने के लिए सुबह चार बजे उठकर हैंडपंप पर लाइन लगानी पड़ती है। इसका स्थायी समाधान कराया जाए। - लक्ष्मीदेवी

बच्चों को घर पर छोड़कर दूर से पानी लाना पड़ता है। गर्मी में सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को होती है। शीघ्र मोटर दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल हो। रामदेवी


23 दिन से जलापूर्ति बंद है लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ। हर बार मोटर रिपेयर कराया जाता है। नया मोटर स्थापित कर आपूर्ति कराई जाए। - श्याम सुंदर


गर्मी में हर बार संकट होता है। शिकायत पर भी अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं। खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है अब शीघ्र समाधान हो। - आनंद स्वरूप

खराब मोटर को रिपेयरिंग के लिए भेज दिया गया है। मोटर सही होते ही जलापूर्ति सुचारू रूप से शुरू करा दी जाएगी। नया मोटर लगाने के लिए भी डिमांड भेजी गई है ताकि गर्मी के मौसम में जलापूर्ति बाधित न हो। - सर्वेश कुमार मिश्रा, अवर अभियंता, नमामि गंगे जैतपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed