फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Warehouses full, wheat stored in the open, procurement stalled in most centers

Mahoba News: गोदाम फुल, खुले में रखा गेहूं, अधिकांश केंद्रों में खरीद ठप

Sat, 09 May 2026 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 09 May 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Warehouses full, wheat stored in the open, procurement stalled in most centers
फोटो 08 एमएएचपी 11 परिचय-साधन सहकारी समिति खरेला में ठप खरीद व खुले में रखा किसानों का गेहूं। स
महोबा/श्रीनगर/बेलाताल/खरेला। जिले में समर्थन मूल्य योजना के तहत खोले गए गेहूं खरीद केंद्रों की व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हो पा रही हैं। कभी बारदाने का अभाव तो कभी गेहूं की उठान न होने से खरीद ठप हो रही है। जिले में बनाए गए 41 केंद्रों में से अधिकांश केंद्रों के गोदाम फुल हैं और खुले में हजारों क्विंटल गेहूं रखा है। तीन से चार दिन से लगातार किसान केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं
विज्ञापन

इधर लगातार बदल रहे मौसम व आए दिन हो रही बारिश से कई केंद्रों में खुले में रखा गेहूं भी भीग गया है। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। केंद्र प्रभारी खुले में रखे गेहूं को बारिश से बचाने के लिए पॉलीथिन ढके हैं। श्रीनगर, खरेला, बेलाताल, खमा, पठारी, बैंदो, नैपुरा, पनवाड़ी समेत कई केंद्रों में खरीद ठप हैं। किसान रामप्रताप, दिलीप, पुन्ना आदि का कहना है कि पहले बारदाने के अभाव में खरीद ठप रही। अब चार दिन से गेहूं की उठान न होने की बात कहकर केंद्र प्रभारी खरीद नहीं कर रहे हैं। मजबूरी में उन्हें खुले बाजार में औने-पौने दाम पर गेहूं बेचना पड़ रहा है।
विज्ञापन




सीन-एक

साधन सहकारी समिति खरेला में गोदाम और परिसर फुल होने से चार दिन से गेहूं खरीद ठप है। परिसर में रखे गेहूं की उठान न होने से जगह के अभाव में किसानों का गेहूं नहीं खरीदा जा रहा है। इस केंद्र में 20 गांवों के किसान गेहूं बेचते हैं लेकिन खरीद ठप होने से वह परेशान हैं। केंद्र प्रभारी बृजेश मिश्रा ने बताया कि अब तक 3,138 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। 1,200 क्विंटल की उठान अभी तक नहीं हुई है। जगह न होने से खरीद बंद कर दी गई है और अधिकारियों को अवगत कराया गया है। उठान होने के बाद ही खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीन-दो

साधन सहकारी समिति श्रीनगर के गेहूं खरीद केंद्र में तीन दिन से खरीद बंद हैं। किसान गेहूं बेचने के लिए प्रतिदिन केंद्र के चक्कर लगा रहे हैं। चार दिन पहले तेज बारिश होने से केंद्र के बाहर खुले में रखा सैकड़ों क्विंटल गेहूं भीग गया था। इसके बाद केंद्र प्रभारी ने खुले में रखे गेहूं को पॉलीथिन से ढकवाया। समिति के प्रभारी रविंद्र कुमार पाठक ने बताया कि एक सप्ताह में एक ट्रक भेजा जाता है। इसके चलते गेहूं खुले में रखा है। इससे खरीद प्रभावित हो रही है। गेहूं की उठान होने के बाद ही किसानों का गेहूं खरीदा जाएगा।


सीन-तीन

सहकारी संघ जैतपुर में बने खरीद केंद्र का गोदाम फुल है। गेहूं की उठान न होने से खरीद बंद है। आसपास के गांवों के किसान समिति के चक्कर लगा रहे हैं। गेहूं बेचने पहुंचे किसान रमेश ने बताया कि वह कई दिन से प्रतिदिन समिति आ रहे हैं लेकिन यह जानकारी नहीं दी जा रही है कि खरीद कब से शुरू होगी। उन्हें रुपयों की जरूरत है, ऐसे में अब वह खुले बाजार में गेहूं बेचेंगे। केंद्र प्रभारी राजकिशोर द्विवेदी ने बताया कि उठान न होने से गोदाम फुल है। मौसम खराब होने से परिसर में गेहूं की खरीद नहीं की जा रही है। गेहूं की उठान होने पर खरीद शुरू कर दी जाएगी।


केंद्रों से लगातार गेहूं की उठान कराई जा रही है। इसके लिए 15 ट्रक लगाए गए हैं। एक दिन पहले यूरिया की रैक स्टेशन पर आई है। यूरिया को बफर गोदाम पहुंचाने के लिए ट्रकों को वहां लगाया गया है। यूरिया गोदाम में पहुंचने के बाद पूर्व की तरह केंद्रों से गेहूं की उठान कराई जाएगी। जिन केंद्रों में खरीद नहीं हो रही है, वहां उठान कराकर जल्द ही खरीद शुरू कराई जाएगी। -अजेंद्र सिंह, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, महोबा।

फोटो 08 एमएएचपी 11 परिचय-साधन सहकारी समिति खरेला में ठप खरीद व खुले में रखा किसानों का गेहूं। स

फोटो 08 एमएएचपी 11 परिचय-साधन सहकारी समिति खरेला में ठप खरीद व खुले में रखा किसानों का गेहूं। स

फोटो 08 एमएएचपी 11 परिचय-साधन सहकारी समिति खरेला में ठप खरीद व खुले में रखा किसानों का गेहूं। स

फोटो 08 एमएएचपी 11 परिचय-साधन सहकारी समिति खरेला में ठप खरीद व खुले में रखा किसानों का गेहूं। स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article