फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   vomit, lose motion and fever patient increased

Mahoba News: उल्टी-दस्त व पेटदर्द के मरीज बढ़े, बुखार से वृद्ध की मौत

Thu, 19 Oct 2023 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
vomit, lose motion and fever patient increased
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। सुबह-शाम ठंडक व दिन में तेज धूप निकलने से लोग विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। जिससे जिला अस्पताल में उल्टी-दस्त, बुखार, पेटदर्द के मरीजों में तेजी से इजाफा हुआ है। गुरुवार को तेज बुखार से एक वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि 24 घंटे के अंदर 14 लोगों को गंभीर हालत में वार्डों में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
दो दिन पहले मौसम में हुए बदलाव और बूंदाबांदी के बाद सुबह-शाम ठंडक महसूस हो रही है। अचानक मौसम बदलने से सर्दी, खांसी व बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। गुरुवार को सुबह आठ बजे जिला अस्पताल की ओपीडी खुलते ही मरीजों की भारी भीड़ जुट गई। पर्चा बनवाने से लेकर दवाएं लेने तक मरीजों को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। ओपीडी में पहुंचे 590 मरीजों में से 50 फीसदी मरीज मौसमी बीमारियों से ग्रसित मिले।
विज्ञापन

जिला अस्पताल इलाज कराने पहुंचे बृजेश, संतोष, सिद्धार्थ, रेशमा, हरिशरण, रामदेवी, राजेंद्र, लवकेश, जीतेंद्र, सियाराम, कांशीराम, ममता, अंकित व शशांक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने वार्डों में भर्ती किया। कोतवाली क्षेत्र के गुगौरा गांव निवासी दृगपाल (70) दो दिन बुखार से पीड़ित चल रहा था। बुधवार को तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। सीएमएस डॉ. पवन कुमार अग्रवाल का कहना है मौसम में आए दिन हो रहे बदलाव से लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। इस समय कूलर का उपयोग न करें और अधिक ठंडा पानी न पिएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed