फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Viral fever wreaks havoc, 500 patients reach hospital for treatment

Mahoba News: वायरल बुखार का कहर, इलाज के लिए 500 मरीज पहुंचे अस्पताल

Wed, 23 Aug 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 23 Aug 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Viral fever wreaks havoc, 500 patients reach hospital for treatment
महोबा। एक सप्ताह से लगातार बदल रहे मौसम से वायरल बुखार और पेटदर्द के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। इससे जिला अस्पताल समेत निजी क्लीनिकों में मरीजों की भरमार है। मंगलवार को ओपीडी में 1,079 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। जिनमें से 500 मरीज वायरल बुखार से ग्रसित मिले। गंभीर हालत में 12 मरीजों को वार्डों में भर्ती किया गया।
विज्ञापन

कभी तेज धूप तो कभी हल्की बारिश से लोग विभिन्न प्रकार की बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। हालात यह है कि जिला अस्पताल की सुबह आठ बजे से ओपीडी खुलते ही मरीजों व तीमारदारों की डॉक्टरों के कक्ष में भारी भीड़ जुट जाती है। इतना ही नहीं पर्चा बनवाने से लेकर दवाएं लेने तक मरीजों को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। वायरल बुखार व पेटदर्द से ग्रसित मुन्ना, आशादेवी, दिव्या, सोगेंद्र, रविंद्र, मुन्निया, काम्या, निजाम, संगम, खुशी, प्राची, हिमांशु को गंभीर हालत में वार्डों में भर्ती किया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के डॉ. गुलशेर अहमद ने बताया कि बदले मौसम में मरीजों की संख्या बढ़ी है। यह बीमारियां मौसम जनित होती है। सामान्यत: तीन से चार दिन में बुखार ठीक हो जाता है। घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि घर व आसपास में पानी को एकत्र न होने दे। हर दिन पानी को बदलें। बाहर खुले में रखी खाद्य सामग्री का सेवन कतई न करें। स्वच्छता को अपनाकर ही इससे बचाव कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed