फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Villagers protest against the neglect of characters in Mahoba

महोबा में पात्रों की अनदेखी किए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 20 Oct 2020 10:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest against the neglect of characters in Mahoba
तहसील में प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : MAHOBA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। विकासखंड कबरई के ग्राम हिलुवा लुहेड़ी के ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपात्रों को आवास स्वीकृत करने और पात्रों की अनदेखी किए जाने के विरोध में पात्र ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन कर विरोध जताया। बाद में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

ग्राम हिलुवा लुहेड़ी की पैदलबाई, अरीना बाई, जयहिंद, मुलिया ने जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार को दिए ज्ञापन में बताया कि ग्राम हिलुवा लुहेड़ी के तमाम अपात्र ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कर दिए गए हैं जबकि हम पात्र ग्रामीणों के पास कोई पक्का आशियाना नहीं है। कई बार फार्म भरने के बाद भी उन्हें आवास प्रदान नहीं किए गए। जिससे पात्र ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि उनके पास कृषि योग्य भूमि नहीं है। जिससे उनका परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। उन्होंने डीएम से कृषि योग्य भूमि का पट्टा कराए जाने की मांग की। जिससे उनके परिवार का भरण-पोषण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed