{"_id":"57ae134e4f1c1b8e34ee6573","slug":"villagers-opened-front-against-kotedar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Fri, 12 Aug 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
शिकायत करने कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील चरखारी के ग्राम टोलासोयम में कोटेदार की मनमानी के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपा। आरोप लगाया कि कोटेदार खाद्यान्न वितरण में घटतौली कर रहा है। साथ ही दर्जनों कार्डधारकों को राशन नहीं दिया जा रहा है। विरोध करने पर कार्डधारकों से गाली गलौज की
जाती है। ग्राम टोलासोयम निवासी करन सिंह, राहुल, रजनी, सौरभ सिंह, भोला, प्रकाश, महेश आदि ने डीएम वीरेश्वर सिंह को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि टोलासोयम की राशन की दुकान ग्राम बलचौर के कोटे से अटैच है। यहां का कोटेदार कार्डधारकों को परेशान कर रहा है। शिकायती पत्र में बताया कि तमाम कार्डधारकों को राशन सामग्री ही नहीं दी जा रही है।
मामले की शिकायत पूर्ति निरीक्षक व एसडीएम से की गई। लेकिन आजतक कोई कार्रवाई नहीं हुई। दो अगस्त को तहसील दिवस में शिकायती पत्र दिया गया लेकिन आज तक जांच भी नहीं हुई। उन्होंने राशन की दुकान दूसरे गांव में अटैच कराकर गरीबों को राशन सामग्री मुहैया कराने की मांग की है। डीएम ने कोटेदार की जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है।