फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   village,road,bike,police,car

सशस्त्र बदमाशों ने कार सवारों को पीटकर नगदी व जेवरात लूटे

Wed, 01 Sep 2021 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
village,road,bike,police,car
श्रीनगर (महोबा)। कंचनपुरा-ननौरा मार्ग पर बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने फायरिंग कर कार सवारों को लूट लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना श्रीनगर के ननौरा गांव निवासी कोटेदार बैजनाथ वर्मा अपनी कार से बहू सुनीता व रानी और दादा अशोक कुमार के साथ मध्यप्रदेश के जनपद टीकमगढ़ स्थित अछरू माता मंदिर दर्शन करने के लिए गए थे। सोमवार की रात लौटते समय कंचनपुरा गांव के समीप घात लगाए खड़े बाइक सवार बदमाशों ने कार को रोक लिया। कार रुकते ही बदमाशों ने वाहन के शीशे तोड़ दिए और चालक सीताराम वर्मा को बाहर खींचकर बटों से मारापीटा। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। इसके बाद बदमाशों ने कार में सवार महिला रानी व सुनीता को तमंचा लगाकर दोनों के मंगलसूत्र छीन लिए और पर्स में रखी सात हजार रुपये लूट लिया।। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पीड़ित बैजनाथ की तहरीर पर बाइक सवार दो बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed